✍️जगतपुर में श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य शोभा यात्रा✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर में श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य शोभा यात्रा✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️ विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत बाबा शिव ग्रुप के तत्वावधान में श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार की शाम कस्बा जगतपुर में भव्य पैदल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।शोभा यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात यात्रा जगतपुर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए सलोंन रोड, ऊंचाहार रोड, डलमऊ रोड एवं रायबरेली रोड पर निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए भक्ति भाव में लीन नजर आए।
शोभा यात्रा में भगवा ध्वज, श्रीराम के जयकारे और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण राममय हो गया।स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और संस्कृति को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर अमन कुमार अग्रहरी,डब्बू गुप्ता, वैभव गुप्ता, शिवम, गौरव, अभिषेक, भोला, पप्पू गुप्ता, सहित बाबा शिव ग्रुप के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभा यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता की✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



