✍️बैरीहार गांव के पूरे पंडित में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बैरीहार गांव के पूरे पंडित में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈

✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के बैरीहार गांव के पूरे पंडित में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। शुक्रवार को हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर प्रसाद ग्रहण किया।इस सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन प्रदीप कुमार त्रिवेदी और उनके परिवार द्वारा किया गया था। रायबरेली से पधारे कथावाचक पंडित राघवेंद्र शुक्ला राघव जी महाराज ने कथा का वाचन किया और भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा की महिमा

बताई।कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर तक चले हवन में यजमान प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। गांव के अन्य श्रद्धालुओं ने भी हवन में भाग लिया। पूजन के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।कथावाचक पंडित राघवेंद्र शुक्ला जी महाराज ने हवन-यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होता है, साथ ही व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। इससे दुर्गुणों की जगह सद्गुणों के द्वार खुलते हैं और देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।पंडित राघवेंद्र शुक्ला जी महाराज ने प्रसाद का अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि ‘प्रसाद’ तीन अक्षरों से मिलकर बना है: ‘प्र’ का अर्थ प्रभु, ‘सा’ का अर्थ साक्षात और ‘द’ का अर्थ दर्शन होता है।कथा आयोजक प्रदीप कुमार त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी, सुजल त्रिवेदी,शशांक त्रिवेदी, एडवोकेट योगेन्द्र

तिवारी,गजेन्द्र तिवारी,ऋषभ तिवारी, बबलू तिवारी,प्रशांत त्रिवेदी,हर्षेंद्र त्रिवेदी,राकेश सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य, करन बहादुर सिंह प्रधान,नीरज तिवारी,राजन द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला एडवोकेट,राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन विनय त्रिपाठी,आशीष त्रिपाठी, आशु द्विवेदी, मोनू अग्रहरि,और विपिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



