उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइल

✍️जगतपुर थाने में समाधान दिवस आयोजित, एक शिकायत का मौके पर निस्तारण✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️जगतपुर थाने में समाधान दिवस आयोजित, एक शिकायत का मौके पर निस्तारण✍️

👉जगतपुर, रायबरेली👈

0-3840×2160-0-0#

✍️ थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं व शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष चार शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

0-3840×2160-0-0#

गठित टीमें शीघ्र ही मौके पर पहुंचकर जांच करेंगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता है। समाधान दिवस में उप निरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा, सर्वेश चंद्र, अमित सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार,संतोष यादव , हरेंद्र,धर्मेंद्र सिंह तथा लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर, आलोक अवस्थी, विजय अग्रहरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शिकायतकर्ताओं को शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया गया✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *