✍️उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन✍️

✍️उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️शासन की मंशा के अनुरूप आज उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को सरकारी योजनाओं, विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। शिक्षा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख दल बहादुर सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गीता देवी ने की। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर सीएचसी जगतपुर से आए नेत्र चिकित्सक द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को नेत्र
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह (प्रधानाध्यापक), संतोष सिंह (प्रधानाध्यापक), बालिन्द्र सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह, जय कुमारी, साधना सिंह, अनुराधा मिश्रा, अमित कुमार सिंह, आनंद त्रिवेदी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।चौपाल में उपस्थित अभिभावकों को
बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पोषण आहार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा चौपाल शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल रहा✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



