✍️समाज का विवाहित परिचय सम्मेलन संपन्न, रिश्तों को मिली नई दिशा✍️

✍️समाज का विवाहित परिचय सम्मेलन संपन्न, रिश्तों को मिली नई दिशा✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत सलोंन रोड स्थित चंदन पैलेस में अग्रहरि समाज द्वारा विवाहित परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय कराना तथा वैवाहिक रिश्तों को सरल व पारदर्शी बनाना रहा। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।सम्मेलन की अध्यक्षता केशव प्रसाद अग्रहरि ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में
पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और समय व संसाधनों की बचत के साथ उपयुक्त रिश्ते खोजने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में मनोज कुमार, देवनाथ, राजेश, हरिप्रसाद, रोहित कुमार, शारदा प्रसाद, अजय कुमार, गोविंद, प्रदीप, सोनू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मेलन के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों की संक्षिप्त जानकारी साझा की गई, जिससे अभिभावकों को परस्पर संवाद का अवसर मिला। आयोजन स्थल पर अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



