‼️पति का आरोप: पैसे चुराकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, सास-ससुर पर भी लगाया गंभीर आरोप‼️
‼️पति का आरोप: पैसे चुराकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, सास-ससुर पर भी लगाया गंभीर आरोप‼️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
‼️(रिपोर्ट रितिक तिवारी)‼️

✍️ थाना जगतपुर/ऊंचाहार क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी पर घर से रुपये चोरी कर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना जगतपुर को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।जब्बारीपुर (थाना ऊंचाहार, जिला रायबरेली) निवासी वीरेन्द्र कुमार (पुत्र राम किशोर) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व लालती (पुत्री रामराज निषाद, निवासी परसहा) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे (9 वर्षीय पुत्री सावित्री और 8 वर्षीय पुत्र अनुराग) हैं।पीड़ित का आरोप है कि बीती रात उसकी पत्नी लालती घर से चोरी-छिपे रुपये निकाल रही थी, जिसे उसने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया,

तो उसकी सास (आशा देवी) ने उल्टा उसे ही दोषी ठहराना शुरू कर दिया।शिकायत पत्र के अनुसार, पत्नी लालती का प्रेम-प्रसंग विपिन शर्मा (पुत्र रामपाल शर्मा, निवासी पटेल नगर, मसूदपुर गांव, थाना जगतपुर) के साथ चल रहा था। आरोप है कि विपिन पूर्व में भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी अपनी माँ की सहमति से उक्त प्रेमी विपिन शर्मा के साथ चली गई है। जब पीड़ित अपनी पत्नी के मायके (परसहा) पहुँचा, तो सास-ससुर ने भी उसे ही दोषी ठहराकर भगा दिया। पीड़ित वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है उचित कार्रवाई होगी




