उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

‼️रायबरेली: दीनशाह गौरा,गंगनहर का पुल टूटने से राहगीरों की आफत, 10 हजार की आबादी का टूटा संपर्क‼️

Fast News UP

‼️रायबरेली: दीनशाह गौरा,गंगनहर का पुल टूटने से राहगीरों की आफत, 10 हजार की आबादी का टूटा संपर्क‼️

​‼️दीनशाह गौरा (रायबरेली)‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

✍️दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र की बराई ग्राम सभा में गंगनहर पर बना पुल पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका है। इसके चलते ग्रामीणों का मुख्य मार्ग बंद हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल न होने के कारण यहाँ आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन नहर विभाग इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना लगभग 10,000 लोगों की आवाजाही होती है। पुल टूट जाने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर बहते पानी और मिट्टी के कटाव के बीच से गुजरना पड़ रहा है।भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह ने बताया कि पुल लगभग 5 से 6 सालों से टूटा पड़ा है। नहर विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज तक कोई सुध नहीं ली गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन और शिकायत पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि जल्द ही पुल का निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *