✍️फास्ट न्यूज यूपी का असर: बराई गंगनहर के पुल का मरम्मत कार्य शुरू, 10 हजार आबादी को राहत✍️

✍️फास्ट न्यूज यूपी का असर: बराई गंगनहर के पुल का मरम्मत कार्य शुरू, 10 हजार आबादी को राहत✍️
‼️दीनशाह गौरा, (रायबरेली)‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️ 
✍️दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के बराई ग्राम सभा स्थित गंगनहर के क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ‘फास्ट न्यूज यूपी’ पर प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा और व्यापक असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद हरकत में आए नहर विभाग ने आखिरकार अपनी नींद तोड़ी और मौके पर गंगनहर के पुल का मरम्मत/पुनर्निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
गौरतलब है कि पिछले 5 से 6 सालों से यह पुल बेहद जर्जर स्थिति में टूटा हुआ पड़ा था, जिसके कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया था।
10,000 की आबादी का राह आसान
पुल टूट जाने से क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हर दिन जान जोखिम में डालकर मिट्टी के कटाव और बहते पानी के बीच से गुजरना पड़ता था। आए दिन यहाँ हादसे भी हो रहे थे, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद नहर विभाग उदासीन बना हुआ था।
‘फास्ट न्यूज यूपी’ और भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह का प्रयास रंग लाया
भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए नहर विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
‘फास्ट न्यूज यूपी’ ने ग्रामीणों और अतेंद्र सिंह की इस आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाया, जिसका सीधा असर यह हुआ कि जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी नींद तोड़कर तुरंत काम शुरू करवाना पड़ा।
ग्रामीणों ने जताया आभार:
गंगनहर में काम चालू होने से बराई और आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों और भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह ने जनसमस्या को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए ‘फास्ट न्यूज यूपी’ की पूरी टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।



