✍️राणा बेनी माधव सिंह की कर्मभूमि शंकरपुर में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, 2000 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ✍️

✍️राणा बेनी माधव सिंह की कर्मभूमि शंकरपुर में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, 2000 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ✍️
1000 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित, 70 मरीजों की हुई विशेष लीवर जांच; विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
स्थान: शंकरपुर (रायबरेली)
विशेष रिपोर्ट: रितिक तिवारी
शंकरपुर, रायबरेली। अमर सेनानी राणा बेनी माधव सिंह की स्मृतियों को संजोने एवं उनके जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के क्रम में शनिवार को उनकी कर्मभूमि शंकरपुर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राणा बेनी माधव सिंह स्मारक समिति, रायबरेली द्वारा आईएमए रायबरेली, बैसवारा सेवा संस्थान एवं एनटीपीसी ऊंचाहार के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में रायबरेली के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांचें एवं आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। वहीं सतगुरु सेवा संस्थान, चित्रकूट के विशेष सहयोग से लगभग 1000 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
दूर-दराज से पहुंचे 2000 से अधिक मरीज
शिविर में क्षेत्र के 2000 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। गौरा, रोहनिया, ऊंचाहार सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। शिविर के दौरान लगभग 70 लोगों की लीवर संबंधी विशेष जांच की गई तथा हजारों लोगों की अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क की गईं।
गरिमापूर्ण शुभारंभ एवं प्रमुख उपस्थिति
शिविर का शुभारंभ समिति अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया, संयोजक उपमेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना, बुढ़ेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. डी.आर. मौर्य, पदमधर सिंह, राजन सिंह एवं गौरव अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा शिविर में विनय द्विवेदी, त्रिलोकी सिंह, छत्रपाल यादव, अरविंद सिंह, आलोक सिंह, सुरेंद्र यादव, सुभाष यादव, परमेंद्र पाल सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह गुलाटी, अजीत सिंह, आशुतोष सिंह, आरबी सिंह, डॉक्टर रवि सिंह एवं समाजसेवी महेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में डॉ. निखिल सिंह चौहान, डॉ. अविनाश द्विवेदी, डॉ. हरजीत मोगा, सी.बी. सिंह, डॉ. एस.एम. सिंह, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. ओमिका सिंह चौहान, डॉ. पूजा त्रिवेदी, डॉ. गीता कुमार, डॉ. सुनीत रस्तोगी, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉक्टर समीक्षा मिश्र सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं दीं।
जनसेवा ही राणा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: राकेश सिंह रान
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा—
“अमर सेनानी राणा बेनी माधव सिंह ने अपने जीवन में जनसेवा, त्याग और राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया। उनकी कर्मभूमि पर इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी आयोजन उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास हैं। भविष्य में भी स्मारक समिति द्वारा जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।” शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



