✍️लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, जिला पंचायत सदस्य ने सांसद राहुल गांधी को लिखा पत्र✍️

✍️लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, जिला पंचायत सदस्य ने सांसद राहुल गांधी को लिखा पत्र✍️
‼️जगतपुर,रायबरेली‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️
✍️लखनऊ-प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14210/14209) का ठहराव लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत रायबरेली के वार्ड-जगतपुर से सदस्य राकेश कुमार सिंह “राणा” ने रायबरेली सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।पत्र के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य ने अवगत कराया कि लखनऊ और प्रयागराज के बीच प्रतिदिन चलने वाली इस इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव लखनऊ से ऊंचाहार के बीच कई प्रमुख स्टेशनों पर है, लेकिन लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होता।
राकेश सिंह राणा ने बताया कि लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर यदि इस ट्रेन का कम से कम 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित कर दिया जाए, तो जगतपुर और गौरा ब्लॉक सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में बहुत सहूलियत मिलेगी। फिलहाल ठहराव न होने के कारण क्षेत्रवासियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है।उन्होंने रायबरेली सांसद राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वे इस जनहित की मांग को प्राथमिकता देते हुए संबंधित रेल मंत्रालय और रेलवे के उच्चाधिकारियों से आवश्यक पत्राचार एवं पहल करें, ताकि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी यह समस्या दूर हो सके✍️



