✍️संगीतमय सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ हरपुर हल्ला, सिद्ध श्रीपति पीठ पर उमड़े श्रद्धालु✍️

✍️संगीतमय सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ हरपुर हल्ला, सिद्ध श्रीपति पीठ पर उमड़े श्रद्धालु✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली),रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
✍️विकासखंड क्षेत्र के हरपुर हल्ला गांव स्थित सिद्ध श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर ‘मानस परिवार’ के तत्वावधान में भव्य एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मानस परिवार के पूज्य श्री गोविंद जी महाराज एवं सर्वेश त्रिवेदी जी ने संगीतमय भजनों और रामचरितमानस की चौपाइयों के साथ किया। मानस परिवार के मधुर भजनों पर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर होकर झूम उठे।
इस धार्मिक अनुष्ठान में हरपुर हल्ला सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने सहभागिता कर प्रभु श्री राम एवं संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति का आनंद लिया।पाठ के समापन पर भव्य आरती उतारी गई, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर ज्ञानेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, पीयूष सिंह, अंशु बाजपेई, पवन सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।



