वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार; जांच में बदली धाराओं के बाद भेजा गया जेलहमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार

स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर हमला, पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ऊंचाहार (रायबरेली)। जगतपुर क्षेत्र में स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी चर्चाओं में आ गया था।
बताया जा रहा है कि बीते 7 अक्टूबर को गांव की निवासी महिला अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मामले की जांच उच्च स्तर पर पहुंच गई।
प्रारंभिक कार्रवाई में जानलेवा हमले की धारा हटाए जाने को लेकर भी मामला चर्चा में रहा। बाद में विवेचना जनपद पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के बाद नए सिरे से जांच शुरू हुई और जानलेवा हमले की धारा पुनः बढ़ाई गई। इसके बाद आरोपी रितेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी बागीश मिश्रा के अनुसार, मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
⚖️ वायरल वीडियो के बाद बदली जांच की दिशा, आरोपी की गिरफ्तारी से मामले ने फिर पकड़ा जोर।
📢 फास्ट न्यूज़ यूपी
आपकी अपनी आवाज़, हर खबर पर आपकी नज़र।



