✍️ ग्राम पंचायत बैरिहार के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 164 की मीटिंग (BLA) का आयोजन किया गया✍️

✍️ ग्राम पंचायत बैरिहार के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 164 की मीटिंग (BLA) का आयोजन किया गया✍️
👉जगतपुर ,रायबरेली 👈
✍️चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज ग्रामसभा बैरिहार के प्राथमिक विद्यालय में बूथ लेवल मीटिंग (BLA) का आयोजन किया गया। यह बैठक लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार सोनकर की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आशा देवी ने राजनैतिक पार्टियों के बूथ प्रभारियों को महत्वपूर्ण सूचियां उपलब्ध कराईं। इन सूचियों में स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल थे। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इनमें समाजवादी पार्टी से (BLA) छत्रपाल यादव एवं अन्य पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे, ग्राम प्रधान करन बहादुर सिंह प्राथमिक विद्यालय बैरीहार की प्रधानाध्यापिका रीता देवी,कोटेदार अशोक कुमार, एडवोकेट शिवेंद्र प्रताप सिंह,अंशुल निर्मल,पिंटू,सहित गांव के अन्य सक्रिय लोग भी उपस्थित रहे।इस दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य छत्रपाल यादव ने जानकारी दी कि ग्रामसभा बैरिहार में ‘स्पेशल इनरोलमेंट रिवीजन’ (SIR) का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



