Uncategorizedउत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️हरि कथा में डूबे श्रद्धालु, कथावाचक बोले—जो नौका में बैठा, वही होगा पार✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️हरि कथा में डूबे श्रद्धालु, कथावाचक बोले—जो नौका में बैठा, वही होगा पार✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

✍️विकास क्षेत्र के अंतर्गत सलोन रोड स्थित शारदा नहर पुल के पास चल रही श्री हरि कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक ने कहा कि जो हरि कथा की नाव में बैठेगा, वही भवसागर पार करेगा।उन्होंने जीवन को चार दिनों की यात्रा बताते हुए कहा कि जैसे बिना टिकट यात्री ट्रेन से उतर जाता है, वैसे ही बिना भक्ति के जीवन अधूरा है।हरि कथा की तुलना प्रभु की नौका से करते हुए उन्होंने बताया कि राम नाम और प्रभु की महिमा से जीवन सफल होता है।कथावाचक ने तुलसीदास जी के जीवन प्रसंग सुनाए और बताया कि उनका जन्म शुभ नक्षत्र में हुआ था, लेकिन उन्हें बचपन में अनाथ छोड़ दिया गया था।एक प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे पेड़ भी अपने ही भाई द्वारा काटे जाने पर दुखी होते हैं।यह प्रसंग आज के समय में अपने ही अपनों को चोट पहुंचाने की सीख देता है।कार्यक्रम में दिलीप कुमार अग्रहरि, केशव अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, विनोद कुमार, आयुष, अव्वल, शुभम, अंकित, नीरज और बृजेश समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *