उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️पागल कुत्ते के हमले से पांच लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️पागल कुत्ते के हमले से पांच लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

0-3936×1728-0-0#

✍️ रायबरेली जिला के जगतपुर विकास खंड अंतर्गत हेवतहा नेवढ़िया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया।कुत्ते ने गांव में इधर-उधर दौड़ाकर पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया।घायलों में ज्ञानवती, पिंकी, रामवती, राजाराम व ज्ञानेंद्र तिवारी शामिल हैं।कुत्ते के हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर जान बचाई।सूचना मिलते ही परिजन घायलों को सीएचसी ले गए।

0-3936×1728-0-0#

सीएचसी के फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन दे दिया गया है।उन्होंने बताया कि गर्मी में कई बार जानवरों का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में वे हिंसक होकर हमला करने लगते हैं। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।उन्होंने खास तौर पर अजनबी कुत्तों से दूर रहने की सलाह दी है।गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है✍️

0-3936×1728-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *