उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️गोकना घाट पर श्रावण मास पर आयोजित मेले की व्यवस्थाओं का डीएम व एसपी ने किया निरक्षण ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

👉 रायबरेली👈

✍️ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट का गुरुवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जायजा लिया है। इस दौरान दोनों आला अधिकारियों ने सभी घाटों का निरीक्षण के साथ यहां विकसित की जाने वाली संभावनाओं को भी देखा है और पुरोहितों से वार्ता की है। गुरुवार को सुबह गोकना  गंगा घाट पहुंची जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मुख्य घाट का निरीक्षण किया है। दोनों अधिकारियों ने यहां से जल लेकर निकलने वाले कांवड़ियों के बारे में पूरी जानकारी ली।

अधिकारियों ने कहा कि इस समय गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए कावड़ियों को गहरे जल में जाने से रोका जाए। गंगा तट पर आने वाले कांवड़ियों को पहले से ही सचेत किया जाए कि वह गहरे जल में ना जाएं। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गंगा तट के आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया है।

ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग तीन करोड़ों रुपए की लागत से गोकना गंगा तट को विकसित करने जा रहा है। जिलाधिकारी ने संभावित और प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की है। उन्होंने श्मशान घाट की व्यवस्था को भी देखा है। गोकना गंगा घाट के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र दिवेदी से दोनों अधिकारियों ने लंबी वार्ता करके पूरी स्थितियों पर चर्चा की है।✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *