उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️आंधी-तूफान के कई दिनों बाद भी अंधेरे में आजाद नगर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन✍️

Fast News UP

 

✍️आंधी-तूफान के कई दिनों बाद भी अंधेरे में आजाद नगर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️ ✍️भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह की अगुवाई में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा आक्रोश
टीकर गाचीपुर।
बीती 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान के कारण ग्राम सभा टीकर अ गाचीपुर के आजाद नगर गांव में चरमराई विद्युत आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। कई दिन बीत जाने के बाद भी गांव में अंधेरा पसरा होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह की अगुवाई में किया गया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अतेंद्र सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान को आए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग के उदासीन रवैये के कारण आजाद नगर गांव के लोग आज भी इस भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट के साथ-साथ आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल नहीं की गई, तो ग्रामीण बिजली दफ्तर का घेराव करने को बाध्य होंगे।
इनकी रही मौजूदगी:
प्रदर्शन में मुख्य रूप से भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह, सुभाष यादव, चंदन सरोज, दिनेश, रमेश, सिद्धनाथ यादव, श्रीधर तिवारी समेत भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे, जिनमें राजेश्वरी, ममता, विमला आदि ने भी बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया✍️

✍️ रिपोर्ट रितिक तिवारी ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *