उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी✍️

Fast News UP

 

✍️शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली) | [रितिक तिवारी]‼️

✍️जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शमशेर बहादुर का पुरवा में शनिवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट ने कहर बरपा दिया। खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र के तीन किसानों की लगभग 6 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई।

दोपहर का वक्त और धू-धू कर जल उठे खेत

घटना शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी पकड़ी और टाघन निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी बृजेश कुमार, जगतपुर निवासी मनमोहन सिंह और रुद्रराज सिंह के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक किसान कुछ समझ पाते, उनकी साल भर की मेहनत आंखों के सामने राख के ढेर में तब्दील हो गई।

0-3840×2160-0-0#

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, पुलिस को दी सूचना

आग की लपटें उठती देख भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बाद आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका और उस पर काबू पाया। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 और जगतपुर पावर हाउस के जेई चंद्रेश कुमार पटेल को दी गई।

मुआवजे का मिला आश्वासन

0-3840×2160-0-0#

सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर ने घटना स्थल का मुआयना किया और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। फसल जलने से किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनके परिवारों में मायूसी का माहौल है✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *