✍️ बरगदहा अग्निकांड: पीड़ित समशेर यादव से मिले कांग्रेस नेता अतुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह, मदद का वादा✍️

✍️ बरगदहा अग्निकांड: पीड़ित समशेर यादव से मिले कांग्रेस नेता अतुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह, मदद का वादा✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदहा में बीते दिनों हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने एक परिवार को दाने-दाने का मोहताज कर दिया है। शनिवार को पीड़ित परिवार की सुध लेने और उनका दुख बांटने कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह उनके निवास पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद का भरोसा दिलाया।हादसे में राख हुआ आशियाना, दो पशुओं की मौत बताते चलें कि बरगदहा निवासी समशेर यादव के घर में अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था।

इस तबाही में घर के भीतर बंधी दो गायों की झुलसकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही समशेर यादव का परिवार गहरे सदमे और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।शासन से मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशांत सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उचित सरकारी मुआवजे की मांग की जाएगी, ताकि परिवार का पुनर्वास हो सके और वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।ये रहे उपस्थित इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान इंद्रजीत पांडे, रामदत्त पाण्डेय, मोनू यादव, ऋतिक तिवारी, भानु सिंह, पप्पू सिंह, अर्पित कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे✍️

✍️ पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



