✍️भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान✍️

✍️भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️ मनोहरगंज पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक प्रताप सिंह, अमरेश सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष तिवारी,जगतबहादुर सिंह, धीरज पाल, श्याम त्रिपाठी, हरिकेश, अजय त्रिपाठी, राकेश भदौरिया समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई और बूथ स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की ताकत है और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया✍️
✍️ पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️