✍️बरगदहा प्राथमिक विद्यालय में पीटीएम बैठक, अभिभावक हुए जागरूक खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा का महत्व बताया, बच्चों को मिला सम्मान✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बरगदहा प्राथमिक विद्यालय में पीटीएम बैठक, अभिभावक हुए जागरूक खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा का महत्व बताया, बच्चों को मिला सम्मान✍️
‼️रोहनिया रायबरेली ‼️
✍️रायबरेली के रोहनिया विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बरगदहा में हाल ही में एक अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस बैठक में अभिभावकों की अधिकतम उपस्थिति ने विद्यालय के प्रति उनके जुड़ाव और शिक्षा के महत्व के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित किया।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रोहनिया डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा को जीवन बदलने का एक सशक्त माध्यम बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने सितंबर माह में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छह बच्चों के अभिभावकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह का मानना है कि यदि अभिभावक जागरूक हों तो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। इसी उद्देश्य से वे अभिभावकों को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
उन्होंने ग्राम प्रधान से मिल रहे सहयोग की भी प्रशंसा की। विद्यालय के शिक्षकों आकांक्षा त्रिपाठी, आशुतोष प्रताप सिंह और अंजना सिंह ने अभिभावकों के साथ विद्यालय में हुए बदलावों, नवाचारों और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।कई अभिभावकों ने अपने बच्चों में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के व्यवहार में सुधार हुआ है, वे अंग्रेजी पढ़ने में सक्षम हुए हैं, घर पर पढ़ाई के लिए व्यवस्थित स्थान बनाते हैं, भोजन से पहले मंत्रोच्चार करते हैं और विद्यालय आने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन बदलावों ने विद्यालय के सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित किया। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के बदले हुए आकर्षक परिवेश के लिए प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की।पर्यावरण के प्रति सजगता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बरगदहा की ‘ECO टीम’ ने एक विशेष पहल ECO टीम आपके द्वार’ के तहत एक अभिभावक के घर का दौरा किया। टीम ने उन्हें पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया और उनके घर पर एक पौधा भी रोपित किया✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



