उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️गैर जमानती वारंट से फरार रवि सोनी, पुलिस ने डुग्गी पीटाकर और लाउडस्पीकर से सर्वसाधारण को सूचित किया ✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️गैर जमानती वारंट से फरार रवि सोनी, पुलिस ने डुग्गी पीटाकर और लाउडस्पीकर से सर्वसाधारण को सूचित किया ✍️

👉जगतपुर , रायबरेली👈

✍️कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सोनू सिंह उर्फ़ रंजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लू सिंह निवासी ग्राम कुसमी थाना जगतपुर ने तहरीर के माध्यम से जगतपुर पुलिस को अवगत कराया था कि रवि सोनी पुत्र रामकिशन सोनी निवासी ग्राम ऊंचाहार रोड जगतपुर द्वारा रुपए पैसों के लेनदेन का मामला अटका हुआ है जोकि आपराधिक विश्वास घात से संबंधित है। मामला एफ आई आर 91 / 2025 रवि सोनी पुत्र रामकिशन सोनी के नाम पुलिस ने दर्ज किया था। भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023, 316 (2) जो कि यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी से सौपी गई संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग करता है तो उसे 5 साल तक की कड़ी सजा जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है । यह धारा गैर जमानती है। रवि सोनी द्वारा स्थानीय कोतवाली में समर्पण नहीं किया गया रवि के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ। वारंट की तामीला से बचने के लिए रवि अपने आप को छुपा रहा हैं रवि द्वारा न्यायालय रायबरेली में भी आत्मसमर्पण नहीं किया गया। इस परिप्रेक्ष्य न्याधीश जूनियर डिवीजन न्यायाधीश ने आदेश जारी किया। नोटिस दिनांक 29 .1 .2026 को रवि सोनी पुत्र रामकिशन सोनी निवासी ऊंचाहार रोड जगतपुर के विरुद्ध 84 बीएनएस की उद्धृघोषणा कर मकान में पुलिस ने चश्पा कर दिया गया। डुग्गी भी पिटवाई गई माइक से उप निरीक्षक अमित सिंह नागेंद्र नाथ मिश्रा सुरेंद्र बहादुर सिंह गुलाम गौस कांस्टेबल पवन यादव संतोष यादव प्रमोद कुमार सहित आसपास के ग्रामीणों की मौजूदगी में लाउडस्पीकर द्वारा कोर्ट से जारी संबंधित नोटिस सुनाकर मकान में चिपका दी गई✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *