उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर सीएचसी में स्वास्थ शिविर का आयोजन,8 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच, स्वास्थ्य परामर्श भी दिया✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️जगतपुर सीएचसी में स्वास्थ शिविर का आयोजन,8 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच, स्वास्थ्य परामर्श भी दिया✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️ ✍️जगतपुर, रायबरेली में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 23 सितंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एल.पी. सोनकर के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने अभियान के महत्व को समझाया।शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. संजय त्रिपाठी ने सामान्य बीमारियों की जांच की। डेंटल सर्जन डॉ. श्री गलराज ने दांतों से जुड़ी समस्याओं को देखानेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलजा ने आंखों की जांच की। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी रस्तोगी ने महिलाओं का परीक्षण किया।जनरल फिजिशियन डॉ. वानिया मिश्रा ने मरीजों को देखा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार वर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने भी मरीजों की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और नियमित स्वास्थ्य शिविर की मांग रखी✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *