✍️जगतपुर के पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में शानदार पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न✍️

✍️जगतपुर के पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में शानदार पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न✍️
👉जगतपुर रायबरेली👈 
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर कस्बा स्थित पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में आज खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक सुरेश नारायण पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।विद्यालय की प्रबंधिका कला पांडेय ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस वर्ष कलाम हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ध्यानचंद हाउस उपविजेता घोषित हुआ। कलाम हाउस के कप्तान अरविंद अग्निहोत्री को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं फेयर प्ले पुरस्कार ध्यानचंद हाउस की कप्तान श्वेतागी मैम को दिया गया, जिनके अनुशासित खेल और नेतृत्व की सराहना की गई।
प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करती हैं। जो टीमें विजेता नहीं बन सकीं, उन्हें निराश न होकर और मेहनत करने की सलाह दी। वही इस मौके पर सिद्ध श्रीपति पीठ बिहारी दास की कुटिया के महाराज श्री गोविंद जी महाराज जी मौजूद रहे उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व उन्हें उनके जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी, सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर उप निरीक्षक हेमंत कुमार,काशी राम , नागेन्द्र नाथ मिश्रा, सोनू यादव ,आदिल खान, आशीष मिश्र, सर्वेश त्रिवेदी, रचना त्रिपाठी, पूनम सिंह सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। समारोह उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्पन्न हुआ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



