✍️गणतंत्र दिवस पर जगतपुर थाना परिसर में ध्वजारोहण का आयोजन✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️गणतंत्र दिवस पर जगतपुर थाना परिसर में ध्वजारोहण का आयोजन✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर थाना परिसर में धूमधाम से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों तथा नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन हुआ और सभी ने देश की
एकता, अखंडता, और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। प्रभारी अजय कुमार राय ने अपने संबोधन में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। इस आयोजन में थाना स्टाफ के उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह,उप निरीक्षक अमित सिंह,उप निरीक्षक ऋषिकेश ,उप निरीक्षक सोनू ,उप निरीक्षक जिसान,उप निरीक्षक सुरेंद्र, मनीष,रूपेश, अभिषेक,पवन,राकेश,साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पल को गर्व और सम्मान के साथ मनाया✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



