उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️880 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद✍️

Fast News UP

 

✍️880 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद✍️

‼️जगतपुर,रायबरेली‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

✍️पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 880 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना जगतपुर पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बृजेश कुमार साहू (पुत्र रामनरेश साहू), निवासी ग्राम रामसाँडा, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली को पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 880 ग्राम अवैध गांजा और एक दिव्यांग स्कूटी (सं. UP33 BQ 7050) बरामद हुई है।इस संबंध में थाना जगतपुर पर मु0अ0सं0-122/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र,उ0नि0 ऋषिकेश कुमार,आ0 प्रमोद कुमार,आ0 शिवप्रकाश,रि0आ0 मनीष कुमार


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *