✍️222वीं जयंती की पूर्व संध्या पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष,राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा व दीपांजलि से वीर शिरोमणि को नमन, सोमवार को इंटर कॉलेज में होगा भव्य समारोह✍️

✍️222वीं जयंती की पूर्व संध्या पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष,राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा व दीपांजलि से वीर शिरोमणि को नमन, सोमवार को इंटर कॉलेज में होगा भव्य समारोह✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली) रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक वीर शिरोमणि राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को शंकरपुर की माटी राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आई। राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति की ओर से राना पार्क शंकरपुर में भव्य पुष्पवर्षा और दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के पदाधिकारियों ने कुलदेवी मंदिर में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पार्क में स्थापित विशाल अश्वारोही प्रतिमा के समक्ष समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दीपों की रोशनी और पुष्पवर्षा के बीच पूरा परिसर “राना बेनी माधव सिंह अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राना बेनी माधव सिंह का त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
आज शंकरपुर इंटर कॉलेज में होगा मुख्य समारोह
इसी क्रम में सोमवार, 24 अगस्त को शंकरपुर इंटर कॉलेज परिसर में भव्य भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जयंती के इस मुख्य कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह व्याप्त है।



