✍️नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ✍️

✍️नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈
✍️जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भागने और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम गौस और आरक्षी प्रवेश कुमार ,शिवप्रकाश और शामिल रहे गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश
कुमार उर्फ चिरई पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम रामलीला मैदान थाना जगतपुर जनपद रायबरेली के रूप में हुई है आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के साथ पास्को एक्ट और एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



