उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️छात्र -छात्राओं को वार्षिकोत्सव समारोह में किया गया सम्मानित ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️छात्र -छात्राओं को वार्षिकोत्सव समारोह में किया गया सम्मानित ✍️

👉जगतपुर रायबरेली 👈

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर कस्बा स्थित पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया ।जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने मौजूद लोगों का मनमोह लिया तथा मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को जगतपुर कस्बे के सलोंन रोड स्थित पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीपत पीठ के पीठेश्वर गोविंद महाराज ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहा विद्यालय तथा विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर स सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया है कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक वर्षों कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया जाता है तथा 6 से लेकर 12 तक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाने वाले मेधावी छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है‌ तथा उन्हें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नगद धनराशि भी दी जाती है। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश पांडे और सुरेश पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया इस मौके पर एसबीआई बैंक के मैनेजर वीरेंद्र बहादुर सिंह प्रदीप सिंह , जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना अशोक त्रिवेदी, गुड्डू तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *