उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा,जगतपुर थाना क्षेत्र की घटना; आरोपी को भेजा गया जेल✍️

Fast News UP

 

✍️बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा,जगतपुर थाना क्षेत्र की घटना; आरोपी को भेजा गया जेल✍️

 जगतपुर ,रायबरेली 

रिपोर्ट रितिक तिवारी

जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पड़ोस के ही युवक ने की हैवानियत

गांव निवासी एक पीड़ित किसान के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह और उनका भाई किसी निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच, पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक साजिद अली उनके घर में जबरन घुस गया। उसने घर में अकेली मौजूद आठ वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

शोर मचाने पर पकड़ा गया आरोपी

वारदात के कुछ ही देर बाद जब पीड़िता का चाचा (किसान का भाई) घर लौटा, तो बच्ची को बदहवास हालत में देख उसने शोर मचाया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने और शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी साजिद अली भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद सतर्क लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर कर दौड़ाया और पकड़ लिया।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी भेजा गया जेल

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी साजिद अली को जेल भेज दिया है।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *