✍️पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में नए वाहन का आगमन, विद्यालय परिवार में हर्ष✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में नए वाहन का आगमन, विद्यालय परिवार में हर्ष✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️ क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर कस्बा में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और छात्र-छात्राओं के सुगम आवागमन हेतु एक नए वाहन का आगमन हुआ है। विद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान नए वाहन का विधिवत पूजन कर उसे विद्यालय के बेड़े में शामिल किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान सदैव छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नया वाहन आने से सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वाहन के हैंड ओवर के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेश नारायण पांडे एवं सर्वेश त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी ढाँचे को भी निरंतर मजबूत करना है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत का स्वागत किया✍️
✍️ पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



