✍️ कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने किया कंबल वितरण, पत्रकारों को किया सम्मानित✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️ कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने किया कंबल वितरण, पत्रकारों को किया सम्मानित✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️ कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने जगतपुर में जरूरतमंदों और समाचार पत्र वितरकों (हाकारो) को कंबल वितरित किए। यह कंबल क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए थे। इसके साथ ही, कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने जगतपुर के पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा, “गरीबों की सेवा करना हम सबका कर्तव्य है और यही सबसे बड़ी पूजा है। जननायक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार जनता की भलाई के लिए प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य है कि किसी को कोई समस्या न हो। “उन्होंने यह भी कहा कि राहुल
गांधी संविधान को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। ऊंचाहार की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “छुट्टा जानवरों की समस्या से किसान परेशान हैं, लेकिन इसे सुनने वाला कोई नहीं है।हमारी प्राथमिकता ऊंचाहार का विकास है। पत्रकारों को समाज का आइना बताते हुए उन्होंने सरकार से उनके सुख-सुविधा का ध्यान रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में , शिवाधार त्रिवेदी,जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा, डॉ राघवेंद्र शुक्ला, सत्यम बाजपेई,दीपक कुमार, मनोज त्रिवेदी, रामदत्त पांडे, रितिक तिवारी, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह अनिल कुमार यादव, अरुण सिंह, अभय सिंह, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



