Uncategorizedउत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत, हत्या की आशंका✍️

Fast News UP

 

✍️संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत, हत्या की आशंका✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️

🔴थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन जगतपुर बाईपास के पास धोता ताल के पास घायल अवस्था में मिले पुजारी को महिला ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर लाइक अहमद घोषित किया🔴

✍️जितेंद्र त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल त्रिपाठी उम्र 50 वर्ष जो की पूजा पाठ का कार्य करते थे। शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे के करीब धोता ताल के पास मकान बनवा रही तारा देवी के पास पहुंचे और कहा कि मेरी जान बचा लो। तारा देवी ने 108 हुआ डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस की सहायता से पुजारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया। डॉक्टर लाइक अहमद ने परीक्षण करने के बाद पुजारी को मृत घोषित कर दिया। पुजारी ने आज से ही प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के सामने खेल मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था गुरुवार रात 10:30 तक खेल के मैदान में पुजारी उपस्थित थे। उसके बाद वह घर के लिए निकले थे। निर्माणधीन जगतपुर बाईपास पर बाइक वा कपड़े मिले। पत्नी उर्मिशा त्रिपाठी बड़ा बेटा गौरव घर पर ही थे सूचना मिलने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचे जानकारी होने पर मां और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटा बेटा सौरभ जो गुजरात में रहता था जानकारी होने पर घर आने के लिए रवाना हुआ। बड़े बेटे गौरव ने हत्या के शंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वह घटना की जांच की जा रही है✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *