उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज इंटर कॉलेज शंकरपुर में बेटियों ने खूब बहाया पसीना ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज इंटर कॉलेज शंकरपुर में बेटियों ने खूब बहाया पसीना ✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️माध्यमिक एथलेटिक्स जोनल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज। जगतपुर क्षेत्र के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में खेल प्रतियोगिताएं तेज धूप होने पर भी दिनभर अनवरत रूप से चलती रही तहसील भर के विद्यालयों से आए बालिकाओ ने खूब पसीना बहाया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कालेज के कुशल प्रबंधक एवं पूर्व डायरेक्टर एसबीआई श्री हरिश्चंद्र बहादुर सिंह ने किया तत्पश्चात सर्वप्रथम दौड़ गोला फेक डिस्कस फेक लंबी कूद ऊंची कूद हैमर फेक आदि प्रतियोगिताएं दिनभर चलती रही प्रथम द्वितीय और तृतीय आए बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक श्री सिंह और कॉलेज प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार ने मेडल पहनाकर साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। व्यायाम शिक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खेलकूद का कार्यक्रम 2 दिन चलेगा प्रथम दिवस बालिकाओं के लिए रहा और द्वितीय दिवस में बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपादित होगी। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर में आंचल इंटर कॉलेज शंकरपुर प्रथम अनामिका द्वितीय रितु तृतीय रही 400 मी सीनियर दौड़ में दीपांजलि प्रथम करिश्मा द्वितीय पूजा तृतीय रही 400 मीटर दौड सोनम प्रथम शिवानी सिंह द्वितीय लक्ष्मी देवी तृतीय रही 200 मीटर दौड़ सब जूनियर में आंचल प्रथम तनु द्वितीय मधु तृतीय रही1500 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम दीपाली द्वितीय रही। गोला फेंकने में जूनियर बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम सोहनी द्वितीय शिलोचना तृतीय रही । वही लंबी कूद में चांदनी प्रथम अंजलि द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी को कॉलेज के प्रबंधक ने सम्मानित किया । मंच संचालन श्री अमरनाथ सिंह एवं लेखा विभाग श्री अभिनेश सिंह जितेंद्र भदोरिया उदयभान सिंह आनंद कुमार पांडे मनोज कुमार चंद्रभूषण एवं खेलकूद संचालन में व्यायाम शिक्षक सर्वेश सिंह वीरेंद्र सिंह निखिल पाल सीएल यादव सर्वेश कुमार मंजरी सिंह नमिता सिंह पूर्णिमा श्रीवास्तव शैलेंद्र कुमार त्रिलोकी नाथ सहित कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। खेलकूद की प्रतियोगिताओ में राजकीय हाई स्कूल रोझइया भीषमशाह ,नवरंग बालिका स्कूल उमरी, गंगादीन तिवारी नेवारिया बलिकरन सिंह स्मारक विद्यालय जगतपुर ,डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज धोबहा, पंडित जालिपा प्रसाद विद्या मंदिर हाई स्कूल जगतपुर ने प्रतिभा किया✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *