उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️श्री रामचरित एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य कथा का आयोजन✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️श्री रामचरित एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य कथा का आयोजन✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

✍️पूरे विजयी सिंह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र पाल कृष्ण त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया।उन्होंने श्रीराम के आदर्श चरित्र को बताते हुए कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनका जीवन धर्म, सत्य और कर्तव्य का प्रतीक है। कथा में उनके जन्म, वनवास और लंका विजय की घटनाओं का भावपूर्ण उल्लेख किया गया।इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दिव्य वर्णन हुआ। भक्तों ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय कर दिया।कथा सुनते ही श्रद्धालु भक्ति-भाव में डूब गए। मटकी फोड़ और झूला महोत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया।इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, सावित्री सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,कमल सिंह, सीमा सिंह, सुनील सिंह, अजीत सिंह, विभा सिंह, शंकर सिंह, मालती सिंह, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *