उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर – डलमऊ मार्ग पर जल भराव से राहगीरों व स्कूली बच्चों का आवागमन बाधित✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

✍️जगतपुर – डलमऊ मार्ग पर जल भराव से राहगीरों व स्कूली बच्चों का आवागमन बाधित✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️

✍️रायबरेली जिला के ब्लॉक के जगतपुर चौराहे से डलमऊ को जाने वाले मार्ग पर बीते 15 दिन से सड़क पर 2 फिट से अधिक पानी भरा हुआ है राहगीरों बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है लोग प्रतिदिन चोट खा रहे हैं, अधिक जल भराव के चलते सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं लेकिन पानी भरा होने के चलते गड्ढे दिखते नहीं जिसमें मोटरसाइकिल ऑटो पलट जा रहे हैं जिससे लोगों को चोट भी आ रही सोने पर सुहागा हो यह हो रहा है कि ओवर लोड डंपर भी इसी भरे हुए पानी और गड्ढे युक्त मार्ग से गुर्जर करके इन गढ़ों को और अधिक बड़ा बना रहे हैं लेकिन इन ओवरलोड वाहनों की ओर भी किसी का ध्यान नहीं है दिन भर चौराहे से लाइन लगी रहती है जिसके जिम्मेदारी पूरे ब्लॉक के विकास की है खंड विकास अधिकारी कार्यालय भी इसी मार्ग के लक्ष्मणपुर में स्थित है प्रतिदिन खंड विकास अधिकारी का भी इधर से ही आना जाना है जगतपुर की सबसे प्रतिष्ठित बैंक ऑफ़ बड़ोदा , रेलवे स्टेशन, पशु चिकित्सालय चार विद्यालय इसी मार्ग पर हैं बहुत बड़ी आबादी इस मार्च से गुजरती है विगत वर्ष भी यह समस्या आई थी यह समस्या का मूल कारण लखनऊ प्रयागराज हाईवे का निर्माण जहां नाला था वहां निर्माण करके सड़क बना दी गई और बगल में एक हुम पाइप डालकर के साइड से नाला बना दिया गया पीछे से यह नाला कुंड गांव के तालाब से निकलता है उस तालाब से यहां तक का असीमित जल एक हुई पाइप कैसे डिस्चार्ज करेगा बिगत वर्ष प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि यह 200 मी में सीसी रोड बना दी जाएगी और साइड में सीसी वाल खड़ी कर दी जाएगी जिससे पानी सड़क पर नहीं आएगा और सड़क चलती रहेगी सिर्फ सड़क पर ही जलभराव नहीं है पीछे किसानों का खेत में भी पानी भरा हुआ है जिससे मेहनत से लगाई हुई फसल भी सड़ रही है खंड विकास अधिकारी उप जिला अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर ट्विटर के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेज करके समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *