✍️डिप्टी जेलर पद पर चयन से क्षेत्र में गौरव की लहर, अभिषेक प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत✍️

✍️डिप्टी जेलर पद पर चयन से क्षेत्र में गौरव की लहर, अभिषेक प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत✍️
राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर सहित क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
‼️जगतपुर (रायबरेली):‼️
✍️उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में डिप्टी जेलर जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर क्षेत्र के युवा अभिषेक प्रताप सिंह ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अभिषेक प्रताप सिंह, श्री राजेश सिंह भदोरिया के सुपुत्र एवं पूरे मती का पुरवा, जगतपुर के निवासी हैं।उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में जब पारिवारिक सदस्य एवं करीबी उनके निवास पहुंचे, तो वहां हर्ष और गर्व का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम, लगन और संकल्प की सराहना की।राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति, शंकरपुर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह (धीरज भैया) एवं कोषाध्यक्ष समर बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने अभिषेक की इस सफलता को सामाजिक गौरव बताते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अभिषेक प्रताप सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।समिति संस्थापक अध्यक्ष श्री हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि समाज को ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित युवाओं की आवश्यकता है, जो न केवल अपने परिवार का नाम रोशन करें, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।अभिषेक प्रताप सिंह की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे अपने क्षेत्र की सामूहिक उपलब्धि मान रहे हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित होगी।
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



