उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️अराजक तत्वों ने फाड़ी होर्डिंग भाजपा नेताओं में आक्रोश✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️अराजक तत्वों ने फाड़ी होर्डिंग भाजपा नेताओं में आक्रोश✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈✍️ रायबरेली जिला के जगतपुर के अंतर्गत शंकरपुर गांव के पास पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद उद्यान राज्य मंत्री के पदयात्रा के दौरान लगाई गई होर्डिंग को अराजक तत्वों ने फाडा जिसको लेकर भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त ।सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें शंकरपुर इंटर कॉलेज में उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की पदयात्रा के दौरान होर्डिंग लगाई गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की होर्डिंग में चेहरों को फाड़ दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है।

वही वीडियो प्रसारित होने के बाद भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त है।भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनायक प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री व राज्य मंत्री की होर्डिंग फाड़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर अराजक तत्वों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा । जब इस संबंध में सीओ अरुण नौहर से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *