✍️देश की जनता राहुल गांधी के साथ: अतुल सिंह✍️

✍️देश की जनता राहुल गांधी के साथ: अतुल सिंह✍️
‼️ऊँचाहार (रायबरेली)‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

✍️कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊँचाहार के तिवारीपुर, मियापुर, गौरैयापुर, अलीगंज और मदारीगंज आदि गाँवों में चौपाल व सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों एवं किसानों की समस्याएँ सुनीं तथा राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा, “आप सब मेरे घर-परिवार के सदस्य हैं और मैं आप सभी की सेवा हमेशा एक परिजन के रूप में करता रहूँगा।” उन्होंने वर्तमान समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ धान की रोपाई का काम चल रहा है, लेकिन किसान भाइयों को खाद और पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
सरकार को किसानों के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। गाँवों की सड़कें जर्जर हैं और नालियों के अभाव में लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर फर्जी विकास का ढिंढोरा पीटने का आरोप लगाया। अतुल सिंह ने कहा कि छुट्टा मवेशियों से किसान और आमजन त्रस्त हैं, वहीं दूसरी ओर बढ़ते बिजली बिलों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब देश का युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रहा था, तब मौन रहने वाले लोग आज युवाओं को गुंडा-मवाली बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी नौजवान ने प्रधानमंत्री से माफी नहीं माँगी है, फिर भी सरकार खुद ही माफ करने का नाटक कर रही है। राहुल गांधी देश को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है।
उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊँचाहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस दौरान शिवकुमार पांडे, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, जिला सचिव अनुज सिंह, पूर्व डिप्टी एसपी आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, करण बहादुर सिंह, विनोद मौर्य, रामफेर पटेल, जय ठाकुर, रामनरेश यादव, अनूप पटेल, गोलू अग्रहरि, रामबाबू अग्रहरि, राकेश यादव, मोहम्मद मुस्तफा, रवि सिंह, सुनील शर्मा, दीपक पटेल, राममिलन पटेल, रामअधार पाल, संतलाल पाल, दिलीप सिंह, जवाहर यादव, राजकुमार सरोज, सूरज सरोज, रणजीत सरोज सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे✍️



