✍️जगतपुर में अघोषित बिजली कटौती पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, पावर हाउस पर बोला धावा✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर में अघोषित बिजली कटौती पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, पावर हाउस पर बोला धावा✍️
📍भीषण गर्मी में सिर्फ 4-5 घंटे मिल रही सप्लाई, स्मार्ट मीटर और कर्मचारियों की कमी को लेकर भी घेरा📍
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️ क्षेत्र में पिछले कई महीनों से जारी अघोषित बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना और ब्लॉक अध्यक्ष हारून अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जगतपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भीषण गर्मी में जनता बेहाल, हवा के बहाने घंटों कटौती
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस महामंत्री राकेश सिंह राना ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण और टाउन क्षेत्र की जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग दोपहर में “हवा चलने” का बहाना बनाकर 5-5 घंटे बिजली काट देता है। किसानों और दुकानदारों का कहना है कि दिन भर में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, उसमें भी हर दस मिनट पर ट्रिपिंग (कट) से उपकरण फुंक रहे हैं।
स्मार्ट मीटर और स्टाफ की कमी मुख्य समस्या
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से तीन मांगे उठाई गईं:
निर्धारित शेड्यूल: रोस्टिंग के नाम पर की जा रही अवैध कटौती बंद कर तत्काल शेड्यूल के अनुसार सप्लाई दी जाए।
स्मार्ट मीटर का आतंक: राकेश राना ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गए हैं। भारी भरकम बिल आ रहे हैं और सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही। उन्होंने गांव-गांव कैंप लगाकर समस्याएं दूर करने की मांग की।
स्टाफ की कमी: ब्लॉक अध्यक्ष हारून अली ने बताया कि उपकेंद्र में कर्मचारियों का भारी टोटा है। जहाँ 12 कर्मचारियों की जरूरत है, वहाँ मात्र 8 तैनात हैं, जिससे फॉल्ट ठीक होने में घंटों लग जाते हैं।
मुख्य अभियंता को भेजा ज्ञापन
प्रदर्शन के अंत में अवर अभियंता चंद्रेश पटेल को मुख्य अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। अवर अभियंता ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है और इसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। सप्लाई में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्रपाल यादव, विश्वनाथ त्रिवेदी, संजय सिंह, अभय शुक्ला, रवेंद्र सिंह सानू समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रमुख बिंदु (हाईलाइट्स):
आक्रोश: अस्पताल के मरीज, स्कूली बच्चे और दुकानदार बिजली न मिलने से परेशान।
चेतावनी: जल्द सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की दी गई चेतावनी।
मांग: जर्जर तारों को बदलने और स्टाफ की संख्या बढ़ाने पर जोर।
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



