उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई रायबरेली में लोजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई रायबरेली में लोजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि✍️

‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज धर्म कांटा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह उर्फ सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना सिंह और भाजपा सहयोगी अपना दल के ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह ने रामविलास पासवान के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पासवान ने हमेशा दलितों, शोषितों और असहाय लोगों का साथ दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पासवान लगातार नौ बार सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे, जिन्होंने हमेशा देश की जनता की सेवा की।जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बार बिहार चुनाव में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनेंगे। वही इस मौके पर अंबिका चौधरी आदि मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *