✍️भव्य लोकार्पण समारोह,जगतपुर-रोझइया गोकुलपुर टोल प्लाजा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️भव्य लोकार्पण समारोह,जगतपुर-रोझइया गोकुलपुर टोल प्लाजा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण✍️
“यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से विकास को मिली नई रफ्तार
📍जगतपुर, रायबरेली📍
✍️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई जनपद के मल्लावां से देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे 12 जनपदों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर रायबरेली जनपद के ऊँचाहार क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक जगतपुर के ग्राम रोझइया गोकुलपुर (भीखमशाह) टोल प्लाजा के निकट जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह,प्रभारी मंत्री राकेश सचान,ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे विधायक अशोक कुमार,जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है, जो कृषि, उद्योग, व्यापार एवं पर्यटन क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगा।
वहीं राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से रायबरेली सहित पूरे क्षेत्र को तीव्र कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे किसानों के उत्पाद बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।ऊँचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन एवं विकास के नए अवसरों का द्वार खोलेगी।लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 6-लेन एक्सप्रेसवे भविष्य में 8-लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



