✍️सिद्ध श्रीपति पीठ में गूंजे सुंदरकांड के स्वर, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️

✍️सिद्ध श्रीपति पीठ में गूंजे सुंदरकांड के स्वर, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️
✍️ क्षेत्र के ग्राम हरपुर हल्ला स्थित प्रसिद्ध सिद्ध श्रीपति पीठ ‘बाबा बिहारी दास की कुटिया’ पर मंगलवार को भक्ति की अविरल बयार बही। यहाँ मानस परिवार द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सबरोबार हो गया।
भजनों के साथ हुआ शुभारंभ
मंगलवार शाम 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मानस परिवार के गुरु श्री गोविंद जी महाराज ने सुमधुर भजनों के साथ किया। संगीत की लहरियों और गुरु जी की ओजस्वी वाणी के बीच जब सुंदरकांड की चौपाइयां गूंजीं, तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। ढोलक और मजीरों की थाप पर सामूहिक गायन ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।
क्षेत्रीय लोगों की रही भारी मौजूदगी
इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि आसपास के गांवों से आए बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंगलवार का विशेष दिन होने के कारण कुटिया पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के पाठ से समूचा परिसर गुंजायमान रहा।
आरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:
- सर्वेश त्रिवेदी, अग्रज पांडे, पंकज मिश्रा, हिमांशु अवस्थी, राहुल सोनी, पीयूष सिंह और मुन्ना सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे✍️

- ✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



