उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️रफ्तार का कहर: डंपर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️रफ्तार का कहर: डंपर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत✍️

‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

0-3840×2160-0-0#

✍️जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

जगतपुर (रायबरेली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश व्याप्त हो गया।

निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़वा गांव निवासी चंपा देवी (65 वर्ष) पत्नी जगतपाल, अपने नाती के साथ मुराई की बाग में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में गई थीं। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक घटना में चंपा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे नाती रितिक, नातिन मानवी और महक का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन मासूम बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0-3840×2160-0-0#

सूचना मिलते ही जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी ने बताया कि “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।”

ARTO की उदासीनता पर उठे सवाल

क्षेत्रीय ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर गहरा रोष है। लोगों का आरोप है कि आरटीओ (ARTO) प्रवर्तन की उदासीनता के कारण क्षेत्र में डंपरों की रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन ये डंपर काल बनकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डंपरों के संचालन के समय और गति सीमा निर्धारित करने की मांग की हैवही ARTO प्रवर्तन उमेश कटियार का कहना है कि तेज रफ्तार चल रहे डंफरो पर अंकुश लगाया जा रहा है वही उनको पकड़ कर सीज भी किया जा रहा है ✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *