✍️ओवरलोड भैंसें ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज,विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई✍️

✍️ओवरलोड भैंसें ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज,विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
✍️जगतपुर थाना पुलिस ने क्षमता से अधिक भैंसों को पिकअप वाहन में लादकर ले जाने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है।थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्रा के अनुसार ग्राम उमरी निवासी पार्थेश्वर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 33 एटी 6203 में क्षमता से अधिक भैंसें लादकर ले जाई जा रही थीं।
विरोध करने पर वाहन सवार लोगों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 112/26 दर्ज कर रसूलपुर, थाना सलोन निवासी जियाउल पुत्र महताब तथा तौफिक पुत्र अब्दुल हमीद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(3) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बरामद भैंसों का सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है✍️



