उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️बेहीखोर में नागपंचमी पर भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाए करतब✍️

Fast News UP

 

✍️बेहीखोर में नागपंचमी पर भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाए करतब✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली (रिपोर्ट: रितिक तिवारी):‼️

ग्राम सभा बेही खोर में नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती व अखाड़ा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी मल्लविद्या का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच जोरदार और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीकर अगाचीपुर के करन कुमार ने 23 फीट के प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹1100 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, डीह के आकाश कुमार ने 22 फीट के साथ द्वितीय स्थान हासिल कर ₹501 का पुरस्कार जीता। इसके अलावा 20 फीट का प्रदर्शन करने वाले भोले शंकर तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें ₹251 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अतेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल और अखाड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *