✍️पागल कुत्ते का कहर, 12 लोग घायल✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️पागल कुत्ते का कहर, 12 लोग घायल✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️सलोन रोड स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास सोमवार शाम एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। अचानक हुए इस हमले में कुत्ते ने राह चलते 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया।घटना उस समय हुई जब लोग रोजमर्रा की तरह पुल के पास से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता बुरी तरह उग्र था और जिस किसी को भी सामने पाता, उस पर टूट पड़ता। घायलों में विनोद कुमार, रावेंद्र, अंशिका, अमिताभ, रामराज, राजेंद्र समेत कई अन्य शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। सभी घायलों को तत्काल चक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि तेज गर्मी के कारण कई बार कुत्ते मानसिक संतुलन खो बैठते हैं और हिंसक हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अनजान कुत्तों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वही फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



