Uncategorizedउत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि ✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि ✍️

⚫युवा जिला अध्यक्ष करणी सेना योगेश सिंह उर्फ पिंकू भइया को बंधाया ढांढस, परिजनों से पूछा कुशलक्षेम ⚫

‼️जगतपुर,रायबरेली‼️

✍️करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया अपनी करणी सेना लाव-लश्कर के साथ जगतपुर मुख्य चौराहे से लक्ष्मणपुर मार्ग पर स्थित स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।गत दिनों युवा जिला अध्यक्ष करणी सेना प्रमुख योगेश सिंह उर्फ पिंकू भैया के पिता जी श्री अशोक कुमार सिंह का स्वर्गवास हो गया था। कार्यक्रम में पहुंचकर करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया तत्पश्चात उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना । उन्होंने कहा कि वह भारत माता के बेटे हैं करणी सेना सहित सभी मां मेरी मां है सभी बेटे मेरे भाई है सभी बेटियां मेरी बहन है ।एक ही आवाज पर उनका भाई अपने दलबल के साथ हमेशा मौजूद हो जाएगा और अपने पास पाएगा। देशभर की करणी सेना के सुख-दुख के वह साथी हैं कभी कोई अपने को अकेला मत समझे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोनू सिंह भदौरिया गुड्डू सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छतोह जिला अध्यक्ष अमेठी विजय सिंह , क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह , अंशू सिंह , कुलदीप सिंह , सुनीत सिंह , प्रफुल्ल सिंह , राहुल सिंह , निर्भय सिंह , अतेंन्द्र सिंह , सानिध्य सिंह , छोटू बघेल , अभय सिंह, अंकित सिंह , बिपिन सिंह अंशुमान सिंह , अजय सिंह सहित समस्त करणी सेना पदाधिकारियो सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *