प्रवर्तन अभियान के तहत 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 350 किग्रा लहन किया गया नष्ट

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
प्रवर्तन अभियान के तहत 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 350 किग्रा लहन किया गया नष्ट
रायबरेली, 28 दिसंबर 2024
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के आदेशानुसार क्रिसमर्स एवं नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत उपजिलाधिकारी लालगंज नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक लालगंज संजीव सिंह द्वारा पुलिस एवं प्रशासन की टीम के साथ थाना खीरों के अन्तर्गत ग्राम नन्दा खेड़ा, महरानीगंज एवं थाना लालगंज के अंतर्गत ग्राम गुलाब का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने/बेचने के अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 350 किग्रा लहन नष्ट किया गया। 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।



