उत्तरप्रदेशकृषिदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइल

जनवरी माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

जनवरी माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

रायबरेली, 28 दिसंबर 2024

मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने माह जनवरी 2025 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार 03 जनवरी 2025 को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड सतांव में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड बछरावां में एवं विकासखंड शिवगढ़ में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

इसी प्रकार 10 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 सरेनी में, जिला विकास अधिकारी हरचंदपुर में, उपायुक्त, श्रम रोजगार छतोंह में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार ऊंचाहार में। 17 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 दीनशाहगौरा में, जिला विकास अधिकारी राही में, उपायुक्त, श्रम रोजगार जगतपुर में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार आमावं में। 24 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 लालगंज में, जिला विकास अधिकारी डीह में, उपायुक्त, श्रम रोजगार रोहनियां में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार डलमऊ में। 31 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 खीरों में, जिला विकास अधिकारी महराजगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सतांव में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकासखंड हरचंदपुर के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *